Department of Hindi, Goswami Ganesh Dutta SD College, Chandigarh organized a webinar on “पाश्चात्य प्रभाव के कारण भारतीय संस्कृति और साहित्य में परिवर्तन on 16th December, 2020 at 10.30 AM

” पाश्चात्य प्रभाव के कारण भारतीय संस्कृति और साहित्य में परिवर्तन “

दिनांक 16 दिसम्बर  2020 को जी.जी.डी.एस.डी कॉलेज में हिन्दी विभाग की ओर से ‘पाश्चात्य प्रभाव के कारण भारतीय संस्कृति और साहित्य में परिवर्तन’  विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ बलराज थापर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया |कार्यक्रम के  मुख्य वक्ता डॉ हरमोहिंदर सिंह बेदी जी रहे |उन्होंने अपने वक्तव्य में भारतीय संस्कृति  और उसके उदात्त मूल्यों के बारे में बताया |भारतीय संस्कृति अति प्राचीन है और हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की प्रतीक भी है , इसके साथ ही साथ यह अपने में नवीनता को भी संजोये हुए है |इसलिए इसे नित नवीन और प्राचीन भी कहा गया है | कॉलेज के  हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा और वेबीनार की संयोजिका  डॉ प्रतिभा कुमारी ने भी भूमंडलीकरण के कारण हो रही चुनौतियों और उसके प्रभाव की ओर संकेत करते हुए इसके विचारणीय बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए श्रोताओं और मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया |